मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मनरेगा योजनाओं की आयुक्त संजय कुमार ने की समीक्षा, गया जिले में लक्ष्य के अनुरूप कार्यों की सराहना की

On: Saturday, February 17, 2024 3:23 PM

देवब्रत मंडल

संजय कुमार, भाप्रसे, आयुक्त मनरेगा-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बी.आर.डी.एस., पटना द्वारा गया जिला अन्तर्गत मनरेगा योजना की समीक्षा की गई। समीक्षात्मक के क्रम में उपविकास आयुक्त, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, बिहार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा तथा सभी प्रखण्ड के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे। समीक्षा में आयुक्त द्वारा गया जिला द्वारा मानव दिवस सृजन करने, वृक्षारोपण करने, सतत् जीविकोर्पाजन अन्तर्गत अत्यंत गरीब परिवारों को बकरी शेड / पशु शेड का निर्मार्ण कराने तथा एरिया ऑफिसर एप के माध्यम से निरीक्षण आदि में लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराने के लिए जिला की सराहना की।तत्पश्चात वजीरगंज प्रखण्ड एवं खिजरसराय प्रखण्ड के खेल मैदान एवं मनरेगा अन्तर्गत किए गए वृक्षारोपण की योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खिजरसराय प्रखण्ड के जमुआवां पंचायत में निर्मित खेल के मैदान का आयुक्त मनरेगा द्वारा काफी प्रशंसा की गई। उनके द्वारा बताया गया कि जिला में यह एक अनूठा कार्य किया जा रहा है जिससे स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय समुदाय को काफी फायदा होगा तथा भविष्य में यह खेल का मैदान राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म देगा। गया जिला के हर प्रखंड में बन रहे इस खेल स्टेडियम के मॉडल को राज्य के अन्य जिलों में लागू करने की बात कही। उन्होने जिला से इसका डी.पी.आर. जल्द से जल्द विभाग को भेजने का अनुरोध किया ताकि अन्य जिलों में भी इसको लागू किया जा सकें। गया जिला में मनरेगा अन्तर्गत वृक्षारोपण योजनाओं की धरातलीय स्थिति का जायजा खिजरसराय प्रखंड में लिया गया एवं योजनाओं की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की गयी। गया जिला में मनरेगा अन्तर्गत हो रहे नवाचारों यथा खेल का मैदान / स्टेडियम निर्माण, जिले में वृहद पैमाने पर की जा रही स्कूल की चाहरदीवारी निर्माण, नदी किनारे वृक्षारोपण आदि की सराहना की गयी एवं इसे विभाग से साझा करने को कहा गया ताकि अन्य जिलों में भी गया जिला का अनुसरण करते हुए अच्छा कार्य कराया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |