मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जुएं में जीते हुए रुपए नही मिलने पर सद्दाम की हुई थी हत्या, गया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Saturday, February 10, 2024 2:53 PM

गया के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते बुधवार को  मो सद्दाम के हत्या के मामले में गया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही हत्या में प्रयोग किए गए हथियार समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  गया सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने शनिवार को हत्याकांड का खुलास एसएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि सद्दाम की हत्या जुआ खेलने के दौरान मात्र ₹1000 को लेकर की गई थी।  आरोपी इम्तियाज ने बताया कि वह बाकें गली के रास्ते अपने घर जा रहा था।  इसी दौरान सद्दाम बालू पर बैठकर जुआ खेल रहा था। वह भी खेलने लगा और ₹1000 जीत गया, पर सद्दाम पैसा नहीं दे रहा था। जिसके बाद हाथपाई हुई।
जिसके बाद इम्तियाज घर से जाकर देसी हथियार लाकर उसपर गोली चला दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया में भर्ती कराया गया परंतु उसकी मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इस मामले में कोतवाली थाना में केस दर्ज कराई थी। हत्याकांड के सफल उद्भेदन के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया एवं टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी को चाकंद थाना क्षेत्र से घटना के 48 घंटे के अंदर कांड में प्रयोग किए गए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरपा के गुरुपद गिरी पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भारी भीड़ के कारण बिना दर्शन लौटे हजारों श्रद्धालु | डुमरिया में शराब माफियाओं की बड़ी साजिश नाकाम: 10 चक्का ट्रक के गुप्त तहखाने से 1591 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार | दानापुर में पुलिस की बड़ी कामयाबी: हथियारों के जखीरे के साथ 7 अपराधी गिरफ्तार, पटना को दहलाने की थी साजिश | मसौढ़ी में अपराधियों का दुस्साहस: 14 वर्षीय किशोर का दिनदहाड़े अपहरण, 5 लाख की रंगदारी के लिए 4 घंटे तक दी खौफनाक यातनाएं | बोधगया में सनसनीखेज वारदात: 36 घंटे से लापता 9 वर्षीय अनिकेत का मुहाने नदी से मिला शव, हत्या की आशंका | फतेहपुर के जीवनदीप पब्लिक स्कूल में आज़ादी के जश्न की धूम: ‘न धर्म की बेड़ी, न जाति का भेद, यहां दिखी नए भारत की असली तस्वीर’ | गया पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म के जिस आरोपी को छोड़ने पर नपे थे पंचानपुर थानेदार, उसे गया जंक्शन से किया गया गिरफ्तार | फतेहपुर में 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, विरोध करने पर पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट; पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी | ब्रेकिंग न्यूज: गया के डोभी में बड़ा हादसा: कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने से 4 ग्रामीणों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | IG विकास वैभव के 90 दिन: मगध में पेश की ‘सुशासन’ की नई मिसाल, 12 दागियों पर एक्शन, 10 हजार फरियादियों के लिए बने उम्मीद की किरण |