मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

1 से 15 फरवरी तक चलने वाले स्वच्छता पखवारा का किया गया शुभारंभ

On: Thursday, February 1, 2024 12:04 PM

देवब्रत मंडल

समाहरणालय में स्वच्छता का संकल्प लेते

गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की अंगीभूत इकाई राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के द्वारा 01 फरवरी से 15 फरवरी तक मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवारा का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र, बिहार राज्य इकाई के राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बिहार राज्य के सभी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को सम्बोधित करते हुए स्वच्छता पर प्रकाश डालते हुए आगामी गतिविधियों की रूप रेखा पर विस्तृत रूप से चर्चा की तथा आस-पास स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाये रखने की अपील की। अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर्ष राज ने स्वच्छता पखवारा के दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में उपस्थित कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने कि प्रेरणा मिलती है तथा सभी से कार्यालय को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिए हर संभव कार्य करने का आग्रह किया। इस अवसर पर समाहरणालय के परिसर में स्वछता शपथ दिलायी गयी। जिसमे नेटवर्क अभियंता मनोज कुमार राय, पीयूष रंजन, लेखा सहायक असित राज, शिक्षक शिवेन्द्र कुमार मालवीय, कार्यपलक सहायक सोनू कुमार, सूरज किशोर, राजेश कुमार, शंकर रजक, मो० रिज़वान, परिचारी निरंजन कुमार एवं राजन कुमार उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार | गया आरपीएफ की मुस्तैदी से मिली बड़ी सफलता, गोरखपुर में वारदात कर भाग रहे चार अपराधी गया स्टेशन पर गिरफ्तार | गयाजी के विष्णुपद कॉरिडोर से बदलेगा स्वरूप: विरासत और आधुनिकता के संगम पर जिला प्रशासन की मुहर | International Women’s Day 2026: डीडीयू मंडल में 125 बालिकाओं को साइकिल वितरण, सिविल सेवा में 50वीं रैंक लाने वाली ईशित्वा आनंद सम्मानित | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: गया में आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं जीविका दीदियां, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित | गया का लाल, सरहद का रक्षक जिंदगी की जंग हारा: सड़क हादसे में घायल ITBP जवान रंजीत कुमार उर्फ लालू की इलाज के दौरान हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर |