मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी थाना क्षेत्र से एक अज्ञात महिला का शव बरामद, शव की नही हो सकी पहचान, क्षेत्र में फैली सनसनी

On: Friday, January 26, 2024 3:40 PM
शव की पहचान के लिए तस्वीर

अतरी थाना क्षेत्र मोहड़ा प्रखंड सेवत्तर चांदपुरा न्यू पथ से उत्तर 100 मीटर की दूरी पर तालाब के पास एक अज्ञात महिला की शव मिला है। इसकी सूचना अतरी थाना अध्यक्ष को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया। थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव के पास लगे ग्रामीणों के भीड़ को पहचान करने के लिए कहा गया लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका इसकी जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे जगह पर किया गया है और शव को छिपाने के ख्याल से इधर लाकर फेक दिया है। महिला के गले में दाग है, देखने से प्रतीत होता है किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा की इसकी मौत कैसे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया भेज दिया गया है पोस्टमार्ट होने के बाद शव को 72 घंटा के लिए शीत गृह में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज |