मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेल संपत्तियों की चोरी करने वाले संगठित गिरोह की अब खैर नहीं, पकड़ा गया फरार अपराधी भूरि रविदास

On: Monday, January 22, 2024 12:36 PM

देवब्रत मंडल

गया आरपीएफ़ पोस्ट के क्षेत्राधिकार में रेल संपत्तियों की चोरी करने वाले, चोरी के माल खरीदने वालों से लेकर अन्य लोगों से सांठगांठ रखने वाले अपराधियों के खिलाफ इन दिनों विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं। गया-काष्ठा स्टेशन के बीच कई ऐसे ब्लैक स्पॉट हैं, जिसके आसपास रहने वाले अपराधियों को आरपीएफ़ दबोच लिया है और उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया है। इसको लेकर गठित आरपीएफ़ की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व लगातार अभियान चलाते हुए चिन्हित और फरार अपराधियों को धर दबोचा है। इसी क्रम में जहां एक ओर लोग अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर व्यस्त थे तो दूसरी तरफ आरपीएफ़ की टास्क फोर्स की टीम फरार अपराधी भूरी रविदास में जुटी हुई थी। पोस्ट कमांडर निरीक्षण अजय प्रकाश ने बताया कि 22.01.24 को आरपीएफ गया के अधिकारी व जवानों द्वारा आरपीएफ गया पोस्ट में पंजीकृत कांड संख्या 30/ 23 दिनांक 20. 12. 23 अंतर्गत धारा 03 रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के फरार वांछित अभियुक्त भूरी रविदास उर्फ राजीव दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी उम्र 40 वर्ष पिता स्वर्गीय नन्हक दास, बंगालीबीघा, वार्ड संख्या 28 थाना चंदौती, जिला गया है को स्थानीय थाना चंदौती के सहयोग से छापेमारी कर गया रेलवे यार्ड से सुबह गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में उपस्थापित कराया गया। जहां से न्यायालय द्वारा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले के अन्य फरार वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |