मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में एक समाज ऐसा, जहां आज भी बगैर तिलक दहेज लिए दिए ही होती है शादियां, समाज में इंजीनियर से लेकर बड़े ओहदे पर हैं युवा

On: Thursday, January 18, 2024 4:25 AM

देवब्रत मंडल


गया जिले के मानपुर के पटवा समाज मे विवाह (शादी) मे तिलक दहेज़ का रिवाज़ नही है। पटवा समाज के लोग ना हीं तिलक लेते है और ना ही तिलक देते हैं। चाहे बेटा हो या बेटी की शादी। यह परम्परा आजादी के पूर्व से आज तक मानपुर पटवा टोली के पटवा समाज के लोग अपने पूर्वजो की परम्परा को निभाते आ रहे हैं। इस बारे में बातचीत करने जनता दल यूनाइटेड के व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ गया जिला अध्यक्ष सह बुनकर नेता प्रकाश राम पटवा बताते हैं कि “बिहार का मैनचेस्टर“ के नाम से विख्यात मानपुर पटवाटोली में पटवा समाज का पुश्तैनी कारोबार वस्त्र (कपडे) की बुनाई व बिक्री करना आरंभ काल से ही रहा है। जिससे अपना जीवन यापन करना अधिकतम रहा है। पटवा समाज के बच्चे इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों मे सफल होकर इस जगह का नाम रौशन कर भारत वर्ष के कई महानगरों में देश की सेवा कर रहे हैं। सबसे बड़ी खासियत यह है कि जहां आज अन्य समाज में देखने व सुनने को मिलते हैं कि शादियों में तिलक दहेज बढ़चढ़कर लेन देन हो रहा है। ठीक इसके विपरीत पटवा समाज में शादी विवाह बगैर तिलक दहेज़ के होते हैं। समाज के युवा पीढ़ी दहेजरहित विवाह की परिकल्पना को धरातल पर उतारा रहे हैं। शायद ही किसी अन्य समाज में ऐसा होता है या हो रहा है। ऐसे में प्रकाश राम पटवा का मानना है कि सरकार, एनजीओ और समाजिक कार्यकर्ताओं को पटवा समाज के लोगो के बीच आएं। यहां आकर या उन्हे बुलाकर आशिर्वाद दें। ताकि इससे पटवा समाज के साथ साथ उन समाज के युवाओं और अभिभावकों में दहेज की कुप्रथा को समाप्त करने की प्रेरणा मिले और उनका हौसला बढ़ा रहे।

प्रकाश राम पटवा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |