मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेल में ऐसा भी होता है कि 10 दिन बाद भी यात्री का छूट गया सामान उन्हें सुरक्षित लौटा दिया जाता है, देखें पूरी खबर

On: Monday, January 15, 2024 8:20 AM

देवब्रत मंडल

यात्री को उनका सामान लौटाते स्टेशन अधीक्षक व रेलकर्मी

इसी जनवरी महीने की 6 तारीख को एक रेलवे यात्री का बैग गया जंक्शन के वेटिंग हॉल में छूट गया था। बैग में यात्री का आधार कार्ड, कपड़े, कटोरा, पगड़ी के कपड़े व 11,700 रुपए तथा एक ट्रस्ट का प्रमाण पत्र था। गया स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि यात्री का छूटा हुआ बैग और उसमें रखे सभी सामानों को सुरक्षित रख दिया गया था। उन्होंने बताया यात्री का पता राजस्थान का था। जिसके बाद उसके पते पर संपर्क कर यात्री को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद सोमवार (15.01.24) को यात्री उमा शंकर भारती अपने एक सहयात्री के साथ गया जंक्शन आए। जिन्होंने उनसे मिलकर दी गई सूचना और अपने छूट गए बैग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यात्री का उनका बैग और उसमें रखे सभी सामान और पूरे 11,700 रुपए लौटा दिया गया। इस नेक काम और पहल के यात्री ने भारतीय रेलवे को धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक-2,गया दीपक कुमार आदि रेलकर्मी मौजूद रहे। यात्री ने बताया कि वह गंगा सागर स्नान करने के लिए निकला था तो बैग गया जंक्शन पर ही भूलवश छूट गया था। उन्हें लगने लगा था कि अब उनका खोया हुआ सामान और रुपये नहीं मिल सकता है लेकिन गया जंक्शन के स्टेशन प्रबंधक और उनके अधीनस्थ सेवा दे रहे रेलकर्मियों ने उनके सामान को केवल सुरक्षित ही नहीं रखा बल्कि उन्हें ढूंढ निकाला और सूचना दी। जिसके बाद वे गया आए तो सारा सामान और रुपये पैसे सुरक्षित लौटा दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया के युवाओं के लिए बड़ा मौका: जिलास्तरीय युवा उत्सव 2025-26 में भाग लेने की अंतिम तिथि 1 दिसंबर, ऐसे करें आवेदन | टिकारी–खैरा–कोंच मुख्य पथ की मरम्मत में करप्शन की बू, सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी पिच | दिल्ली में अंतर-मंत्रालयीय व्हीलचेयर टेनिस टूर्नामेंट में टिकारी की दिव्य ज्योति ने जीता रजत पदक, राष्ट्रपति भवन में हुई सम्मानित | फतेहपुर में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, 6 घंटे जाम — परिजनों ने मद्य निषेध टीम पर लगाया पिटाई कर हत्या का आरोप, विभाग ने बताया बेबुनियाद | बेलागंज में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ कार सवार ITBP जवान गिरफ्तार | हाजीपुर में रेलवे इंजीनियर पर CBI की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर आलोक कुमार की मेज से करीब 1 करोड़ कैश के बंडल बरामद, कई अफसर हिरासत में | कोंच में पत्रकारिता दिवस पर सम्मान समारोह, पत्रकारों को अंगवस्त्र व बुके भेंट | ब्रेकिंग न्यूज | फतेहपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: रुई धुनने की मशीन में फंसकर युवक की मौके पर मौत | गया शहर में नौवीं बार जीत! डॉ. प्रेम कुमार ने रचा नया राजनीतिक अध्याय | कोलकाता में सम्मानित हुए गया के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट रूपक सिन्हा, फोटोग्राफी में 40 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशेष सम्मान |