मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Friday, January 12, 2024 6:01 PM
हंगामा करते ग्रामीण

अतरी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को लगभग 12 बजे अपने गांव से कोचिंग करने नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के बहोरमा गांव में जा रही थी। इसी बीच रास्ते में एक युवक ने छात्रा को सरसो के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। इसके बाद छात्रा रोते हुए वापस घर लौट गई और अपने परिजन को आपबीती बताई जिसके बाद उसके परिजन एवं गांव के ग्रामीणों ने आरोपी युवक के गांव जाकर उसके घर पर चढ़कर हंगामा करने लगे । इसकी सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को शांत कराया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना लाया । इस मामले में पीड़ित छात्रा के द्वारा आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि छात्रा के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गया भेजा गया है आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |