मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अधिकार पाने के लिए गरीबों को एकजुट होना होगा:राजेश पाण्डेय

On: Friday, January 5, 2024 4:11 PM

7 जनवरी को डोभी के कंजीयार स्कूल के मैदान होगी हम की सभा

देवब्रत मंडल

अगर गरीबों को अपना अधिकार पाना है तो अपने हक की लडाई लङने के लिए एक जुट होना होगा। उक्त बातें पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पाण्डेय ने डोभी प्रखण्ड बरमौरिया गांव में नुक्कङ सभा को संबोधित करते हुए कही।
07 जनवरी को डोभी के कंजीयार स्कूल के मैदान में हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के द्वारा गरीब संकल्प सभा का प्रायोजित है। सभा को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन संबोधित करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह संकल्प सभा गरीबों को अधिकार के प्रति जागरूक करता है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह शेरघाटी विधानसभा के पर्यवेक्षक दिलीप यादव ने कहा कि सरकार योजना तो बनती है लेकिन उसका लाभ गरीबों को नहीं मिल पाता इसलिए सभी आम जनमानस को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना होगा वही पार्टी के प्रवक्ता शंकर मांझी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सभी गरीबों को एवं एकता के साथ अपने ताकत को दिखाने का आवाहन किया सभी लोगों ने डोभी प्रखंड के विभिन्न गांव करमौनी, भलुआ, करहारा, बरमौरिया, वारी, तुलसीचक आदि गांव में नुक्कङ सभा कर लोगों को सभा में भाग लेने का आमंत्रण दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिन मांझी, अनिल यादव, राकेश मांझी, रूबी देवी, दौलती देवी, योगेंद्र मांझी, सत्येंद्र मांझी, हरेंद्र मांझी, सूरज कुमार, रामबली मांझी आदि लोग शामिल हुए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |