मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जनवितरण विक्रेताओं का हड़ताल जारी, मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल पर डटे रहने की घोषणा

On: Tuesday, January 2, 2024 11:12 AM

देवब्रत मंडल

2 जनवरी को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन शाखा गया जिला बैनर के तले चले आ रहे देश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का दूसरा दिन पूर्ण रूप से सफल रहा हड़ताल अवधि में गया जिला स्थित गांधी मंडप में उपस्थित सभी जन वितरण विक्रेताओं ने पूर्ण रूप से हड़ताल का समर्थन किया एवं संपूर्ण जिला में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं सक्रिय जन वितरण विक्रेता साथी अपने-अपने प्रखंडों में भ्रमणशील रहे और वैसे-वैसे विक्रेताओं के पास जाकर संपर्क किया जिन्होंने जाने अनजाने में या जानकारी के अभाव में एका दुक्का मशीन का संचालन कर चुके थे उनसे संपर्क स्थापित किया गया। उन्होंने पूर्ण रूप से हड़ताल का समर्थन करते हुए आगे पॉस मशीन का संचालन नहीं करने का आश्वासन दिया ऑल इंडिया फेयर शॉप प्राइस डीलर फेडरेशन के महामंत्री विशंभर बसु एवं बिहार प्रदेश फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के महामंत्री वरुण कुमार सिंह के द्वारा सरकार से सार्थक पहल शुरू किया जा चुका है जो सराहनीय कदम है। गया जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक जन वितरण विक्रेताओं के हित में 9 सूत्री लंबित मुख्य‌ मांगों में गुजरात सरकार की तर्ज पर प्रत्येक विक्रेताओं को ₹30,000 मानदेय एवं दिल्ली सरकार एवं हरियाणा सरकार के तर्ज पर प्रत्येक विक्रेताओं को प्रति क्विंटल ₹300 कमिशन या मार्जिन मनी, साथ-साथ अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता को समाप्त नहीं किया जाता और वर्ष 2001 के कंट्रोल ऑर्डर एवं 2007 में निहित आदेश को लागू नहीं किया जाता है और साथ ही साथ अन्य लंबित मांगे पूरी नहीं की जाती है अनिश्चितकालीन हड़ताल आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर गया जिला फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह सह संगठन मंत्री बिहार, डॉ विजय कुमार यादव जिला सचिव गया सह प्रखंड अध्यक्ष बोधगया, जन वितरण विक्रेता संगीता देवी, रमेश कुमार, रवि कुमार, जोगेंद्र सिंह ,राजेंद्र पासवान अनवर खान मोहम्मद इस्लाम आदि विक्रेताओं ने भाग लिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत | विश्व फोटोग्राफी दिवस: धनबाद में सजी शानदार तस्वीरों की महफिल, गया के मशहूर छायाकार रूपक सिन्हा को मिला विशेष सम्मान | गया में उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन: 551 बोतल विदेशी और 200 लीटर देसी शराब जब्त, कार-बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार | VIP टिकट, AC का सफर और बैग में 44 किलो गांजा… बारिश ने बिगाड़ दिया 22 लाख का ‘गेम’, धनबाद में धरे गए तेजस एक्सप्रेस के गांजा तस्कर | अनाथ नेहा के आंसुओं को संत रामपाल जी ने बदली मुस्कान में, 5 साल से बेघर 3 भाई-बहनों को सौंपा सर्वसुविधायुक्त समर्थ ‘ कबीर के सुदामा का महल ‘ | ब्रेकिंग न्यूज: पटना के फुलवारी शरीफ में खूनी खेल: शराब पार्टी में दोस्तों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोलियां, मौके पर मौत |