![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/20231025_085028-1024x538.jpg)
गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के सड़क किनारे से एक लड़की (उम्र करीब 15 वर्ष) का अधजला शव बरामद किया गया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आसपास के लोग जब शौच के लिए जा रहे थे तब एक शव सड़क के किनारे जलता देख इसकी सूचना गांव के अन्य लोग को दिया।
![](https://livemagadh.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231025-WA0024-1024x576.jpg)
इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की सूचना फतेहपुर थाने की दी गई। घटना स्थल पर फतेहपुर थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतका पास के ही एक गांव की है। पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए पुलिस एक परिवार को थाने में लाने के लिए पुलिस कर्मी भेज कर बुलाया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कुछ भी नहीं बोल रही है।