मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में सौंदर्यीकरण के नाम पर ‘अहिंसा स्तंभ’ को पहुंचाया जा रहा नुकसान, मामला अल्पसंख्यक मंत्रालय व आयोग जा पहुंचा

On: Wednesday, October 9, 2024 9:56 AM

देवब्रत मंडल

उत्तर भारत की सांस्कृतिक नगरी ‘गयाजी’ में सौंदर्यीकरण के बहाने विरासतों को संभालने के बजाय उसे नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर गया के अधिवक्ता अंशुमन नागेन ने एक महत्वपूर्ण विरासत की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए अल्पसंख्यक मामले के मंत्री एवं आयोग को एक पत्र लिखकर विरासत को बचाने और इसके वजूद को नष्ट करने वाले दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

मामला गया समाहरणालय के सामने जल फव्वारा का

अधिवक्ता श्री नागेन ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि हम प्राचीन शहर ‘गयाजी’ के नागरिक हैं। हर साल लाखों-लाख तीर्थयात्री इस शहर में आते थे। कि यह भगवान विष्णु, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की प्रतीक नगरी है। उन्होंने बताया है कि गया समाहरणालय के पास एक फव्वारा था जिसे विकसित किया गया था और संगमरमर से सजाया गया था। जिस पर महावीर के शिक्षण संदेश और अतीत की घटनाओं का सचित्र चित्रण था और भगवान महावीर और पवित्र चिन्ह अंकित थे।

1905 ई. में शिल्पकार पद्मश्री उपेंद्र महारथी ने बनाया था यह ‘अहिंसा स्तंभ’

जिस स्तंभ की बात हो रही है, उसका निर्माण 1905 ई. में दीपावली के दिन हुआ था। जिसके अभिकर्ता देश के महान शिल्पकार पद्मश्री उपेंद्र महारथी थे। इस स्तंभ के एक हिस्से में यह बात उल्लेखित है।

भगवान महावीर के संदेश लिखे शिलालेख को तोड़ दिया गया

उन्होंने कहा है कि जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए इस फव्वारे पर जैन धर्म का संदेश ‘अहिंसा परमो धर्म:’ विवरण वाला शिलालेख तोड़ दिया गया। जो अहिंसा और सार्वभौमिक का संकेत था। उन्होंने कहा है कि जैन समुदाय ने बड़े पैमाने पर जनता के हित में कई विकास कार्य किए हैं और इस तरह से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह कृत्य पूरी तरह से अमानवीय है और अहिंसा में विश्वास रखने वाले पूरे समुदाय की भावना के खिलाफ है।

फव्वारे के विकास की आड़ में क्रूरतापूर्वक नुकसान पहुंचाया गया

उन्होंने कहा है कि गया नगर निगम द्वारा अच्छी तरह से काम करने वाले फव्वारे के विकास की आड़ में क्रूरतापूर्वक नुकसान पहुंचाया गया है। मूर्ति और उसमें अंकित संदेश, जनता की मेहनत की कमाई को बर्बाद कर रहे हैं। इनकी शिकायत है कि बस! घटिया ठेकेदारों को संपर्क देना और फव्वारा के विकास की आड़ में जनता के पैसे की हेराफेरी करना। जो निगम का नियमित फैशन बन गया है। उन्होंने कहा कि सीएजी ने गया म्युनिसिपल कारपोरेशन की कार्यप्रणाली पर कई आपत्तियां उठाई है।

इस फव्वारे को उसके मूल आकार में बहाल करने की मांग

अधिवक्ता श्री नागेन ने आयोग से अनुरोध किया है कि इस फव्वारे को उसके मूल आकार में बहाल किया जाए। इस फव्वारे को क्रूरतापूर्वक नष्ट करने के लिए संबंधित कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और न्याय करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोलकाता में बिहार की कला और विरासत की गूंज, छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र | गया में कोर्ट के आदेश पर पुलिस का बड़ा एक्शन; धरहराकलां में दो फरार आरोपियों के घर कुर्की, उखाड़ ले गए चौखट-किवाड़ | मगध IG की बड़ी कार्रवाई: कोंच थाने के घूसखोर दारोगा मनोज कुमार निलंबित, थाना स्तर पर लापरवाही पर SHO को सख्त चेतावनी | गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कार्यक्रम में पथराव, बाल-बाल बचे; पुलिस ने दो युवकों को लिया हिरासत में | गया में मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बरहोरिया से दबोचा गया शातिर साइबर ठग, ATM बदलकर उड़ाता था पैसे | BIHAR BREAKING: जहानाबाद में पुलिस एनकाउंटर, ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत हत्या का आरोपी बिक्कू सिंह ढेर होने से बचा; पैर में लगी गोली | ब्रेकिंग न्यूज: गया में सनसनी, बेलागंज में लापता सब्जी कारोबारी का शव बरामद, परिजनों ने लगाया करंट लगाकर हत्या का आरोप | शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा |