मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज के पड़ाव मैदान पर रावण वध की तैयारियों का एसडीएम और डीएसपी ने किया निरीक्षण

On: Sunday, October 6, 2024 2:53 PM

रिर्पोट -अजीत कुमार ,बेलागंज

बेलागंज: आगामी रावण वध कार्यक्रम को लेकर बेलागंज के ऐतिहासिक पड़ाव मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी सिलसिले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृशलय श्रीवास्तव, विधि व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह, और अंचलाधिकारी गजानंद मेहता ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने रावण वध समिति के सदस्यों से कार्यक्रम के दौरान जुटने वाली भीड़ और अन्य तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। समिति के सदस्यों ने बताया कि मैदान में स्थित प्राचीन काली मंदिर के कारण बेलागंज, टिकारी, और मखदुमपुर थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होते हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन एक महत्वपूर्ण पहलू रहेगा।

इस मौके पर एसडीएम और डीएसपी ने स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण टीम में एसआई विपिन कुमार सिंह, रंजीत कुमार, कार्यक्रम के अध्यक्ष रविंद्र नाथ त्रिपाठी, रघुवंश त्रिपाठी, महेश पांडे, और अरुंजय कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

अधिकारियों ने स्थल पर की जा रही तैयारियों की सराहना करते हुए सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। रावण वध का यह वार्षिक आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है, और प्रशासन इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार |