मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

528 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार से ला रहे थे शराब

On: Thursday, September 26, 2024 12:44 PM

देवब्रत मंडल

गया जिला मद्य निषेध विभाग की एक टीम ने गया जिले में शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। सहायक आयुक्त मद्य निषेध प्रियरंजन ने बताया कि डोभी चेक पोस्ट के पास विभाग की एक टीम वाहन जांच के क्रम में भारी मात्रा में शराब पकड़ी है। साथ में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि ब्रेजा कार निबंधन संख्या JH-01DC-4435 से शराब परिवहन करने के क्रम में तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया समेकित जाँच चाकी, डोभी, गया के पास चेकिंग की जा रही थी।

उन्होंने बताया गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता अमित कुमार पे०- मोती महतो, सा०- पितीज, थाना- इटखोरी, जिला- चतरा (झारखंड), उम्र 24 वर्ष करीब, एवं अमन कुमार ठाकुर, पे० यशवंत कुमार ठाकुर, सा०- पितीज, थाना- इटखोरी, जिला- चतरा (झारखंड), उम्र 23 वर्ष को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया Imperial Blue Finest Grain Whisky 375 ML का 360 बोतल तथा Royal Stage Premier Whisky 375 ML का 168 बोतल जब्त किया गया है। जब्त विदेशी शराब की मात्रा 198.000 लीटर है। छापामार दल में रामप्रीती कुमार, निरीक्षक, प्रमोद कुमार, अ०नि०, उत्तम कुमार, स०अ०नि, विजय कुमार, स०अ०नि, दिलीप स०अ०नि के अलावा सैप बल एवं गृहरक्षक के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में नकली साबुन फैक्ट्री का भंडाफोड़: ब्रांडेड कंपनी के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा, पुलिस ने जब्त किए 500 से अधिक पैकेट | बाराचट्टी से फतेहपुर के दो एटीएम शातिर गिरफ्तार: एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 41 कार्ड बरामद | खुशखबरी: अब आपका बिजली बिल आएगा ’00’, गया के हरिदास सेमिनरी में 25 फरवरी को बिजली विभाग बताएगा ‘जीरो बिल’ का फॉर्मूला! | पूर्वज की विरासत को सम्मान: मेरोखाप के मुख्य मार्ग का नाम ‘श्री शंभु शरण मार्ग’ रखने की उठी माँग | गया: किसानों के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ महाअभियान तेज, अब गांव-गांव में बनेगी डिजिटल आईडी; लापरवाही पर डोभी BAO का वेतन बंद | फतेहपुर में सियासी घमासान: प्रमुख और उपप्रमुख की कुर्सी पर संकट, 14 सदस्यों ने खोला मोर्चा | कला और सेवा का संगम: सारंग आर्ट एंड म्यूजिक द्वारा निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन | जहानाबाद: स्मार्ट मीटर की भ्रांतियां दूर करने के लिए बिजली विभाग का ‘गांव-गांव’ अभियान, ग्राम सभाओं से उपभोक्ताओं को किया जागरूक | आईआईएम बोधगया के शानदार 10 साल: भारतीय डाक विभाग ने विशेष स्मारक लिफाफा जारी कर दी गौरवमयी उपलब्धि को मान्यता | गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल |