मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बाराचट्टी से लापता लड़कियाँ गया जंक्शन पर सीसीटीवी में हुई कैद, एक अज्ञात युवक के साथ दिखीं; पुलिस पहचान में जुटी, सूचना देने वाले को पुलिस देगी इनाम

On: Tuesday, September 24, 2024 4:03 PM

गया: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सरवां बाजार से दो नाबालिग लड़कियों, आर्या कुमारी और खुशी कुमारी के अचानक लापता होने का मामला अब पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। दोनों लड़कियों के लापता होने के बाद उनके परिवार और इलाके में चिंता का माहौल है। आर्या और खुशी दोनो सहेली है। आर्या के पिता ने बताया कि 20 सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे से ही दोनों लड़कियाँ लापता हैं। उन्होंने बताया कि दोनो शोभ बाजार गई थी। जिसके बाद से ही घर लौट कर नहीं आई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिला।

सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात युवक के साथ दिखीं

जांच के दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला जब गया जंक्शन पर लगे सीसीटीवी फुटेज में आर्या और खुशी को एक अज्ञात युवक के साथ जाते हुए देखा गया। फुटेज में दोनों लड़कियाँ अपनी मर्जी से उस युवक के साथ नजर आ रही हैं। इस जानकारी के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक की पहचान के लिए अपनी जांच तेज कर दी है और तकनीकी अनुसंधान के जरिये युवक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की सक्रियता और विशेष टीम का गठन

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस टीम में बाराचट्टी थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं, जो लड़कियों की सकुशल बरामदगी और युवक की पहचान के लिए जुटे हुए हैं।

लड़कियों के परिजनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की अपील की है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से ही दोनों लड़कियाँ लापता हैं और अब तक उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द ही लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा और मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।

अगर किसी को इस घटना के बारे में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। गया एसएसपी ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर लोगो से इस युवक की पहचान की अपीन किया है।

देखे सीसीटीवी फुटेज 👇

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |