मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर

On: Sunday, October 11, 2026 6:33 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | गया

पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल के अंतर्गत गया और मानपुर रेलवे स्टेशनों पर शराब तस्करों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई की है। रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत सघन अभियान चलाते हुए 33 लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त की है। इस त्वरित कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भी रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जब्त की गई इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 31 हजार रुपये से अधिक आंकी है।

गया जंक्शन पर जब्त शराब

गया जंक्शन पर लावारिस बैग से मिला शराब का जखीरा आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव और जीआरपी थानाध्यक्ष शिवकुमार के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम गया स्टेशन पर आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक-सी पर हावड़ा छोर स्थित शौचालय के समीप दो पिट्ठू बैग और एक ट्रॉली बैग संदिग्ध हालत में पड़े मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद जब किसी ने इन बैगों पर अपना दावा नहीं किया, तो पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए इनकी तलाशी ली। बैग के अंदर से 28 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत पच्चीस हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में उपनिरीक्षक इंद्र कुमार की शिकायत पर रेल थाना गया में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

मानपुर जंक्शन पर जब्त शराब और आरोपी तस्कर के साथ RPF

मानपुर जंक्शन पर रंगे हाथ दबोचा गया तस्कर शराब माफियाओं के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता मानपुर रेलवे स्टेशन पर मिली। स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर गश्त के दौरान पुलिस जवानों को एक व्यक्ति हाथ में थैला लिए तेजी से भागता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से पांच लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सारण जिले के एकमा थाना अंतर्गत गलीमापुर निवासी 41 वर्षीय सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित राणानगर में किराए के मकान में रहकर तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

रेलवे नेटवर्क के जरिए तस्करी रोकने की मुहिम तेज जीआरपी गया ने गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसरों का इस्तेमाल कर होने वाली शराब तस्करी को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत यह सघन निगरानी और जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि शराब माफियाओं के मंसूबों को पूरी तरह से विफल किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश |