मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार

On: Thursday, October 8, 2026 8:18 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क | गया

गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र स्थित समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जांच के दौरान अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक टाटा योद्धा पिकअप वाहन की तलाशी के दौरान जूट के पुराने बोरों के बीच छिपाकर रखी गई 216 लीटर विदेशी शराब और 1224 लीटर बीयर, यानी कुल 1440 लीटर मादक पदार्थ बरामद किया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक/सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जूट के बोरों के नीचे छिपा रखा था माल

विभाग के अनुसार, मद्यनिषेध टीम डोभी जांच चौकी पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टाटा योद्धा पिकअप वाहन संख्या BR-01GK-1383 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के डाला में ऊपर से रद्दी जूट के बोरे रखे गए थे। तलाशी के दौरान बोरों को हटाने पर उनके नीचे शराब और बीयर की बड़ी खेप छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ।

बरामद सामग्री में 216 लीटर विदेशी शराब के साथ 1224 लीटर बीयर शामिल है। विभाग के मुताबिक बरामद बीयर 3024 बोतलों में थी। प्रारंभिक जांच में शराब और बीयर को अवैध तरीके से परिवहन किए जाने की बात सामने आई है।

बेगूसराय का युवक गिरफ्तार, जांच में जुटा विभाग

मामले में पुलिस ने बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरूदीनपुर, वार्ड संख्या-5 निवासी 26 वर्षीय विकेश कुमार, पिता गंगम यादव को गिरफ्तार किया है। विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अवैध शराब परिवहन से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, उत्तम कुमार और दीपक कुमार राम समेत मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल और गृहरक्षक जवान शामिल रहे। विभाग के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुसंधान के आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके | 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली ट्रेनों में सफाई पर रेलवे सख्त, हर 2 घंटे में उठेगा कचरा; यात्रियों की शिकायतों पर भी होगी नजर | बोधगया में INDIA गठबंधन का आक्रोश मार्च, कुमार सर्वजीत ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल; PM मोदी, अमित शाह और CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके | SIR के विरोध में कोंच में राजद का प्रदर्शन, PM मोदी-गृह मंत्री शाह और CEC का पुतला फूंका; मतदाता अधिकारों की रक्षा की मांग |