मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी

On: Tuesday, September 1, 2026 8:07 PM

मगध लाइव न्यूज़ डेस्क

धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले गया-कोडरमा रेलखंड पर सोमवार मध्य रात्रि करीब 1 बजे भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से नाथगंज और बसकटवा स्टेशनों के बीच स्थित टनल नंबर एक के पास अचानक लैंडस्लाइड (पहाड़ खिसकने) की घटना हुई। पहाड़ से गिरा मलबा सीधे अप लाइन के रेलवे ट्रैक पर आ गया, जिसके कारण इस व्यस्त रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मलबे को हटाया और ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू कराई।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कोडरमा पोस्ट से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह प्राकृतिक घटना मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे किलोमीटर संख्या 415/1-3 के पास घाटी क्षेत्र में घटी। भारी बारिश के चलते पहाड़ की मिट्टी धंस गई और मलबा ट्रैक पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि टनल की सुरक्षा में तैनात अलर्ट ट्रैकमैन की नजर तुरंत ट्रैक पर गिरे मलबे पर पड़ गई। उसने बिना कोई देरी किए कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी और खुद मलबे को हटाने के काम में जुट गया। रेलवे की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब ढाई बजे ट्रैक से मलबा पूरी तरह हटा लिया गया। इसके बाद सावधानी निर्देश के साथ इस रूट पर रेल परिचालन दोबारा बहाल कराया गया। आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह से एक प्राकृतिक आपदा थी और इसमें किसी भी तरह की आपराधिक साजिश या ट्रैक से छेड़छाड़ की कोई बात नहीं है।

लैंडस्लाइड की इस अचानक हुई घटना के कारण गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही पर व्यापक असर पड़ा और सुरक्षा कारणों से कई प्रमुख ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एहतियात के तौर पर ट्रेन संख्या 18624 को गया जंक्शन पर ही रोक दिया गया। इसी तरह ट्रेन संख्या 13329 और 18640 को कोडरमा स्टेशन पर खड़ा रखा गया, जबकि 18640 को कुछ देर के लिए कोडरमा के होम सिग्नल पर भी रोके जाने की सूचना है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12815 को हरे (HRE) स्टेशन पर रोका गया। ट्रैक पूरी तरह से क्लियर होने और सुरक्षा की पुष्टि हो जाने के बाद ही इन फंसी हुई ट्रेनों को उनके गंतव्य की ओर सुरक्षित रवाना किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ |