मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान

On: Monday, August 31, 2026 7:24 PM
IMG-20260831-WA0048

महताब अंसारी,

कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के अदई गांव में सोमवार को बिजली का काम करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत कुमार मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, सुजीत अपने घर में बिजली की मरम्मत कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर स्थानीय जनप्रतिनिधि कमल रंजन और रामानुज कुमार मृतक के घर पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया कमल रंजन ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तत्काल 3 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की और सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
ग्रामीणों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए लोगों से बिजली संबंधी कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग भी उठाई गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |