महताब अंसारी
(गया)। गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर-गुरारू मुख्य मार्ग पर वर्मा गांव के समीप मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सियामणि देवी, पति ददन राम, निवासी वर्मा गांव के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सियामणि देवी आषाढ़ी पूजा कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मथुरापुर से गुरारू की ओर जा रहे एक टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टोटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने टोटो चालक नीतीश कुमार, निवासी ढुढुआ गांव, को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही गुरारू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतका अपने पीछे तीन पुत्र संजीव कुमार, नीरज कुमार और नवीन कुमार को छोड़ गई हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गौतम कुमार एवं सिक्की सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।ख्य मार्ग पर वर्मा गांव के समीप मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सियामणि देवी, पति ददन राम, निवासी वर्मा गांव के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सियामणि देवी आषाढ़ी पूजा कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मथुरापुर से गुरारू की ओर जा रहे एक टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद टोटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने टोटो चालक नीतीश कुमार, निवासी ढुढुआ गांव, को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
सूचना मिलते ही गुरारू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मृतका अपने पीछे तीन पुत्र संजीव कुमार, नीरज कुमार और नवीन कुमार को छोड़ गई हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि गौतम कुमार एवं सिक्की सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।