मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ

On: Monday, July 20, 2026 6:44 PM
IMG-20260720-WA0051-1

महताब अंसारी, कोंच (गया)

कोंच। आंती थाना क्षेत्र के कंचनपुर और घोंघीमठ गांव में रविवार देर रात चोरों ने सिलसिलेवार तरीके से चार घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली।

लगातार हुई इन वारदातों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि कंचनपुर गांव निवासी अरविंद यादव के घर बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए। घर में सो रहे लोगों को बाहर निकलने से रोकने के लिए दरवाजे की छिटकनी को बाहर से बांध दिया गया। इसके बाद चोरों ने घर में रखे बक्से और अलमारी को खंगालते हुए चांदी के बर्तन समेत कीमती जेवरात चोरी कर लिए।

परिजनों के जागने और शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए। इसी दौरान चोरों ने घोंघीमठ गांव में भी तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। शिव कुमार यादव, कुमारी यादव और परशुराम यादव के घरों से जेवरात एवं नकदी गायब होने की जानकारी सामने आई है। पीड़ित परिवारों के अनुसार चोरी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर आंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रभावित घरों का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ितों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत |