मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

On: Monday, July 20, 2026 6:07 PM
IMG-20260720-WA0053

देवब्रत मंडल 

गया, 20 जुलाई। मद्य निषेध विभाग ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गेरे गांव से 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सहायक आयुक्त मद्य निषेध कार्यालय, गया द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्तचर से प्राप्त सूचना के आधार पर 18 जुलाई को मद्य निषेध विभाग की टीम ने गेरे गांव में छापेमारी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान एक अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान मुख्य अभियुक्त मंटू कुमार (पिता- स्वर्गीय विजय साव), निवासी गेरे, थाना मुफ्फसिल, जिला गया को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापेमारी दल में सहायक अवर निरीक्षक सनोज कुमार, मंजू कुमारी, मद्य निषेध निरीक्षक द्रविण कुमार सिंह, आकृति कुमारी, गृहरक्षक अवधेश शर्मा, अंशु कुमारी तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि | जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत |