मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जमीन दिलाने के नाम पर 8.48 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाना में की शिकायत

On: Thursday, July 16, 2026 9:26 AM

कोंच (गया)। कोंच थाना क्षेत्र के कोंच निवासी रूपा कुमारी ने बिजहरा गांव निवासी बसंती देवी एवं उनके परिजनों पर जमीन दिलाने के नाम पर 8 लाख 48 हजार रुपये लेने और बाद में न तो जमीन देने तथा न ही राशि वापस करने का आरोप लगाते हुए कोंच थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता रूपा कुमारी द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, बसंती देवी ने उन्हें जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे पर उन्होंने अलग-अलग समय में कुल 8 लाख 48 हजार रुपये दिए। आरोप है कि राशि प्राप्त करने के बाद अब बसंती देवी जमीन की रजिस्ट्री कराने से इंकार कर रही हैं। साथ ही पैसे वापस मांगने पर भी टालमटोल किया जा रहा है।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रुपये की मांग करने पर पीड़िता और उनके पति को कथित रूप से धमकी दी जाती है तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही जाती है। इससे उनका परिवार मानसिक तनाव और भय के माहौल में जीवन व्यतीत कर रहा है।

रूपा कुमारी ने कोंच थाना अध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी राशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस द्वारा जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट:  महताब अंसारी, कोंच संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |