मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

On: Wednesday, June 3, 2026 4:59 PM

गया। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंधुगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में बीयर की खेप बरामद की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 564 लीटर किंगफिशर बीयर, एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार सिंधुगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप अवैध रूप से परिवहन की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना अध्यक्ष निलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बांदा बरकुरवा मस्जिद के समीप सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 47 कार्टन किंगफिशर बीयर बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 564 लीटर बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक हुंडई आई-10 कार तथा एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को भी जब्त किया। मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मानकडीहा निवासी रामपुकार कुमार (पिता- अरुण यादव), टनकुप्पा निवासी ललकेश्वर यादव (पिता- सिधेश्वर प्रसाद यादव) तथा रितेश कुमार उर्फ मनीष कुमार (पिता- विजय सिंह) के रूप में हुई है।

सिंधुगढ़ थाना अध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बरामद शराब एवं जब्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |