मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

On: Thursday, April 16, 2026 10:30 PM

गया | न्यूज डेस्क
भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां अब धरातल पर उतरने लगी हैं। इसी कड़ी में गया जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी अनुमंडल और प्रखंड पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार जनगणना को अधिक आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए ‘स्व-गणना’ (Self Enumeration) पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

17 अप्रैल से 1 मई तक का सुनहरा मौका

डीएम ने बताया कि गया जिले के नागरिक 17 अप्रैल से 1 मई 2026 तक स्वयं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘लोकतंत्र के त्योहार’ की तरह देखने की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकेंगे।

कैसे करें स्व-गणना? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)

बैठक में प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाते हुए डीएम ने बताया कि नागरिक घर बैठे इन चरणों का पालन कर सकते हैं:

  1. पोर्टल: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://se.census.gov.in पर जाएं।
  2. पंजीकरण: परिवार के मुखिया का मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए सत्यापन करें।
  3. जानकारी: भाषा का चयन करें और स्थान संबंधी विवरण के साथ पूरी प्रश्नावली भरें।
  4. सावधानी: अंतिम सबमिशन से पहले सभी डेटा जांच लें, क्योंकि एक बार सबमिट होने के बाद मुखिया का नाम या मोबाइल नंबर बदला नहीं जा सकेगा।
  5. SE ID: सबमिशन के बाद आपको एक विशिष्ट स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) मिलेगी, जिसे संभाल कर रखना अनिवार्य है।

न दस्तावेज की जरूरत, न गोपनीयता का खतरा

अक्सर लोगों के मन में जनगणना को लेकर दस्तावेजों को लेकर शंका रहती है। इसे दूर करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया:

“स्व-गणना के लिए नागरिकों को आधार कार्ड, पासपोर्ट या रेंट एग्रीमेंट जैसे किसी भी भौतिक दस्तावेज को दिखाने या अपलोड करने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, आपकी ओर से दी गई हर जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।”  – शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी गया

प्रगणक (Enumerator) के आने पर क्या करें?

जब स्व-गणना की समय सीमा समाप्त हो जाएगी, तब सरकारी प्रगणक सत्यापन के लिए आपके घर आएंगे। उस समय आपको बस अपनी SE ID उन्हें दिखानी होगी। इससे न तो आपको दोबारा पूरी जानकारी देनी पड़ेगी और न ही प्रगणक का ज्यादा समय लगेगा।

प्रवासी मजदूरों के लिए भी सुविधा

बैठक में एक महत्वपूर्ण जानकारी यह दी गई कि जो लोग गया के मूल निवासी हैं लेकिन वर्तमान में रोजगार या अन्य कारणों से बाहर रह रहे हैं, वे अपने वर्तमान निवास स्थान से ही ऑनलाइन स्व-गणना कर सकते हैं।

प्रशासन की तैयारी पूरी

बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त (DDC), अपर समाहर्ता (ADM) सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि गया जिला स्व-गणना में प्रदेश में अग्रणी रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार | बेलागंज: पाली गांव में नेवारी के पुंज में लगी भीषण आग, जिला मुख्यालय से बुलाई गईं दमकल की गाड़ियां | जम्हेता में गूंजा बाबा साहेब का अमर संदेश: शिक्षा के संकल्प के साथ मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती | नीतीश युग का अंत, सम्राट युग की शुरुआत: कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ | गयाजी में गूँजा बाबा साहेब का संदेश: अंबेडकर पार्क में जुटे अधिकारी और जनमानस, संकल्पों के साथ मनाई गई 135वीं जयंती |