मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित

On: Thursday, March 19, 2026 9:57 PM


रिपोर्ट | देवब्रत मंडल

भारतीय रेलवे के रनिंग कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) की लंबे समय से चली आ रही मांग और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के ठोस प्रयासों के बाद रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते (KMA) में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। यह उपलब्धि महंगाई भत्ते में 50 प्रतिशत की वृद्धि के साथ ही सुनिश्चित की गई है, जिससे रेलकर्मियों के वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

AIRF महामंत्री के तार्किक संवाद से मिली सफलता

इस बड़ी सफलता का मुख्य श्रेय ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिव गोपाल मिश्रा के निरंतर संघर्ष को जाता है। उन्होंने नई दिल्ली में वित्त मंत्रालय के सचिव (व्यय विभाग) और रेल मंत्री के साथ कई दौर की बैठकों में रनिंग कर्मचारियों के हितों को मजबूती से रखा। जेसीएम की बैठकों में किए गए प्रभावी संवाद और तार्किक पक्ष के कारण ही वित्त मंत्रालय ने इस मांग को स्वीकार किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रेलवे बोर्ड जल्द ही इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करने की तैयारी में है।

यूनियन नेतृत्व के प्रयासों की सराहना

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन हाजीपुर के महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव के नेतृत्व में यूनियन ने इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाया। यूनियन के नेताओं का मानना है कि यह जीत संगठन की मजबूती और सही दिशा में किए गए प्रयासों का परिणाम है। इस निर्णय से न केवल कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनके मनोबल में भी भारी वृद्धि होगी।

गया शाखा के रेलकर्मियों में हर्ष का माहौल

इस घोषणा के बाद गया रेल परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई है। ईसीआरकेयू हाजीपुर के कोषाध्यक्ष और फेडरेशन के कार्यकारिणी सदस्य कामरेड मिथिलेश कुमार ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे कर्मचारियों के हक की जीत बताया। खुशी व्यक्त करने वाले प्रमुख नेताओं में गया शाखा के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार शामिल रहे। इनके साथ ही राजीव कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार और कुणाल रंजन जैसे यूनियन नेताओं ने भी इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी पर प्रसन्नता जाहिर की है।
साभार: उत्तम कुमार, मीडिया प्रभारी, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, शाखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |