मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित

On: Thursday, March 19, 2026 6:19 PM

✍️ दीपक कुमार

फतेहपुर (गया)।
“जब तक सूरज-चांद रहेगा, रंजीत तेरा नाम रहेगा” के  नारों के बीच आज गया के लाडले आईटीबीपी (ITBP) जवान रंजीत कुमार यादव उर्फ लालू को उनके पैतृक गांव संडेश्वर में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में उपस्थित जनसैलाब ने भारत माता के इस वीर सपूत की शहादत को नमन किया।

कविता की पंक्तियों से दी गई अंतिम विदाई

मिथलेश यादव (पूर्व मुखिया सह राजद नेता जयपुर पंचायत)

श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल तब और भी भावुक हो गया जब संडेश्वर पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद नेता मिथिलेश यादव ने राष्ट्रकवि माखनलाल चतुर्वेदी की अमर कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ की इन पंक्तियों को पढ़ा:

“चाह नहीं मैं सुरबाला के, गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं प्रेमी-माला में, बिंध प्यारी को ललचाऊँ। …
मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक।”

इन पंक्तियों को पढ़ते हुए उन्होंने कहा कि रंजीत यादव ने अपनी मातृभूमि के लिए वह सर्वोच्च बलिदान दिया है जिसे आने वाली पीढ़ियां सदियों तक याद रखेंगी।

शहीद के नाम पर होगा ‘प्रवेश द्वार’ और ‘आदमकद मूर्ति’

इस मौके पर मिथिलेश यादव ने पुरजोर मांग रखते हुए कहा कि संडेश्वर गांव का मुख्य प्रवेश द्वार अब शहीद रंजीत यादव के नाम पर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने गांव के गौरव को अमर बनाए रखने के लिए गांव में शहीद की एक आदमकद मूर्ति (Statue) स्थापित करने का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी ग्रामीणों ने समर्थन किया।

‘रंजीत यादव चौक’ के लिए हस्ताक्षर अभियान

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित फतेहपुर के जाने-माने फुटबॉलर रहे डॉक्टर मो. बशीर खान ने कहा, “रंजीत यादव मरे नहीं हैं, वे हमारी आब-ओ-हवा में घुल गए हैं और हमेशा जिंदा रहेंगे।”
इसी भावना को सम्मान देते हुए सभा में मौजूद सभी गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि गया-फतेहपुर मार्ग के भूषण्डा (जहां हादसा हुआ था) के समीप उस स्थल का नाम ‘रंजीत यादव चौक’ रखा जाए। इस मांग को सरकारी अमलीजामा पहनाने के लिए मौके पर ही एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विधायक सर्वजीत पासवान ने जताया शोक

सभा में पहुंचे विधायक सर्वजीत पासवान ने शहीद परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा, “रंजीत यादव जैसे जांबाज बेटे देश और राज्य की धरोहर हैं। उनकी शहादत को नमन है। सरकार और प्रशासन हर कदम पर परिवार के साथ खड़ा है।”
मौके पर बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत पासवान, पीडीएस संघ प्रखंड अध्यक्ष सुभाष यादव, मुखिया राजेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव , मुखिया दिलीप चौधरी, मनीष कुमार, पूर्व जिला पार्षद नागेंद्र यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र यादव, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार ,शंकर कुमार, भाजपा नेता देवीलाल यादव, मुखिया संघ अध्यक्ष अमरेंद्र राय उर्फ दरोगी यादव, कबीरपंथी महंत गौरी शंकर दास, और राजद नेता बिंदेश्वरी मंडल सहित अन्य गणमान्य सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में पूजा से लौट रही महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, परिवार में मचा कोहराम | Gaya Crime News: बाराचट्टी में महज 10 फीट जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार | छत के रास्ते घुसे चोर, चार परिवारों की मेहनत की कमाई पर किया हाथ साफ | अर्द्धनिर्मित मकान के पीछे छिपाकर रखी गई 104.75 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार | ऑपरेशन यात्री सुरक्षा में बड़ी सफलता, यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार | अल्पसंख्यक छात्रों के लिए खुशखबरी! 15 हजार रुपये पाने का नियम बदला, अब बिना ऑफिस गए सीधे खाते में आएंगे पैसे | टिकारी में आधी रात डकैती से दहशत, महिला के दोनों हाथ तोड़े, पुलिस जांच में जुटी | ऑपरेशन उपलब्ध के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टिकट दलाल दबोचा गया | खाकी पर दाग बर्दाश्त नहीं: आईजी विकास वैभव का कड़ा प्रहार, मगध रेंज में 24 घंटे के भीतर दो पुलिस अधिकारी निलंबित | कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय कुमार नहीं रहे, गया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि |