मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, पूर्व प्रमुख के दामाद की मौत, 4 घायल

On: Saturday, February 21, 2026 10:38 AM

टिकारी: बिहार के गया जिले में शनिवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। टिकारी-मऊ मार्ग पर चितौखड़ गांव के समीप एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से जा टकराई। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोंच प्रखंड के केर गांव निवासी राजू कुमार (28 वर्ष) अपने साथियों के साथ एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टिकारी-मऊ पथ पर चितौखड़ गांव के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पूर्व प्रमुख के दामाद थे मृतक

मृतक राजू कुमार कोंच की पूर्व प्रमुख मंजू देवी के दामाद बताए जा रहे हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव केर और ससुराल खवरा में कोहराम मच गया है। पूर्व प्रमुख के आवास पर सांत्वना देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

पुलिस की कार्रवाई और राहत कार्य

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को टिकारी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
सूचना मिलते ही मऊ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी पीयूष जायसवाल ने बताया कि “पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज (ANMMCH), गया भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और घायलों का उचित उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है।”

रिपोर्ट: महताब अंसारी , कोच संवाददाता

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |