मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

GBM कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, आदेश लागू नहीं होने पर छात्राओं का हंगामा

On: Wednesday, February 18, 2026 2:19 AM

DM कार्यालय पहुंचकर किया घेराव, SDPO को सौंपा ज्ञापन

गया स्थित गौतम बुद्ध महिला (GBM) कॉलेज में मंगलवार को नामांकन शुल्क को लेकर विवाद गहरा गया। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेतृत्व में छात्राओं ने विश्वविद्यालय के आदेश के अनुपालन की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया।

छात्राओं का आरोप है कि मगध विश्वविद्यालय द्वारा 9 जनवरी को जारी पत्र संख्या 0426 में नामांकन शुल्क में राहत देने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन द्वारा अब तक इसे लागू नहीं किया गया। इससे छात्राओं में भारी नाराजगी है।

आक्रोशित छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया और आदेश लागू करने की मांग की। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय के स्पष्ट निर्देश के बावजूद अतिरिक्त शुल्क की वसूली की जा रही है, जो छात्रहित के खिलाफ है।

मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब छात्राएं जिला मुख्यालय पहुंच गईं और DM कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।

NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और विश्वविद्यालय के आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कराने की मांग की। साथ ही अवैध शुल्क वसूली की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की गई।

प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |