मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बेलागंज में बेखौफ चोरों का तांडव: सेना के जवान के बंद घर से 25 लाख की संपत्ति चोरी, इलाके में दहशत

On: Thursday, January 15, 2026 3:16 PM

बेलागंज संवाददाता: बेलागंज थाना क्षेत्र में अपराधी पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने स्थानीय ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव का है, जहां बेखौफ चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए करीब 25 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस बड़ी वारदात के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

सूने घर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, शेखपुरा निवासी और भारतीय सेना के जवान कमलेश कुमार का घर पिछले कुछ समय से बंद था। घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। घर के भीतर दाखिल होकर अपराधियों ने अलमारी और लॉकर को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्य रूप से सोने-चांदी के कीमती आभूषणों और नकदी को अपना निशाना बनाया है।

परिजनों ने जताया भारी नुकसान का अनुमान

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित के भाई अमरेश कुमार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। अमरेश कुमार ने बताया कि चोरों ने घर से जो सामान गायब किया है, उसकी कुल कीमत 25 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। चोरी की इस बड़ी वारदात ने पुलिसिया गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।

पुलिस जांच में जुटी

वारदात की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि “चोरी की घटना संज्ञान में आई है। पुलिस पदाधिकारियों को जांच के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

ग्रामीणों में आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गश्ती तेज करने और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |