मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

भीषण ठंड में सहारा बना ‘कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच’, गया में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित

On: Thursday, January 8, 2026 3:20 PM

गया। मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार को सर्वोपरि रखते हुए ‘कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच’ ने कड़ाके की ठंड के बीच एक सराहनीय पहल की है। गिरते तापमान और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मंच की ओर से गया शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ठिठुरती रातों में पहुंचाई राहत

भीषण ठंड के कारण सड़क किनारे, फुटपाथों और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने वाले लोगों के लिए जीवन चुनौतीपूर्ण हो गया है। इस विषम परिस्थिति में मंच के सदस्यों ने स्वयं जमीन पर उतरकर देर रात तक शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया और फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल ओढ़ाकर उन्हें राहत पहुंचाई।

टीम वर्क और नेतृत्व

इस सेवा अभियान का नेतृत्व डॉ. जे. पी. सिंह ने किया। उनके साथ टीम में मुख्य रूप से प्रमोद कुमार (शिक्षक), जिेंद्र कुमार पुष्प, धीरज कुमार, ज्ञान भूषण कुमार, उपेन्द्र कुमार शामिल रहे। इन सभी सदस्यों ने समर्पण भाव से पीड़ित मानवता की सेवा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे।

वितरण के दौरान डॉ. जे. पी. सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता करना ही मंच का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा “ठंड का सबसे अधिक प्रभाव सड़क किनारे रहने वाले बेसहारा लोगों पर पड़ता है। ऐसे समय में उनकी मदद करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। हमारा मंच भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सहायता के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।”

समाज से की अपील

कार्यक्रम के समापन पर मंच के सदस्यों ने समाज के सक्षम और समृद्ध वर्ग से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे कार्यों में हाथ बंटाना चाहिए, ताकि समाज में कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव या ठंड के कारण कष्ट न झेले। स्थानीय नागरिकों ने मंच की इस निस्वार्थ सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणा बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी | कर्बला की कहानी: कौन थे इमाम हसन और इमाम हुसैन, जिनकी याद में दुनिया मनाती है मुहर्रम? | फतेहपुर की बेटी खुशबू कुमारी ने BPSC में लहराया परचम, दूसरे प्रयास में हासिल की 853वीं रैंक; क्षेत्र में जश्न | रोजगार के बाद प्रतिनियुक्ति की आस: बेल्ट्रॉन DEO परीक्षा के सफल अभ्यर्थी अब सीधे IT मंत्री से गुहार लगाने पटना पहुंचे | दूरदर्शन बिहार पर अब सुनाई देगी मगही की आवाज, नियमित कार्यक्रम प्रसारण को मिली मंजूरी | सुर सलिला गयाजी ट्रस्ट की 5वीं शास्त्रीय संगीत व कत्थक कार्यशाला का भव्य समापन | ब्रेकिंग न्यूज़: IG विकास वैभव का एक और बड़ा एक्शन, रिश्वत मांगने के आरोप में चंदौती थाना के पुलिस अवर निरीक्षक निलंबित |