मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया सिविल कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, प्रशासन ने कराया तत्काल खाली

On: Thursday, January 8, 2026 7:58 AM

गया सिविल कोर्ट को गुरुवार को ई-मेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी न्यायाधीशों के आधिकारिक ई-मेल पते पर एक साथ धमकी भरा संदेश पहुंचते ही कोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

सूचना मिलते ही एहतियातन पूरे सिविल कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया। कोर्ट में मौजूद न्यायाधीश, कर्मचारी, अधिवक्ता और अपने कार्य से आए आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी, हालांकि सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।

सुरक्षा कारणों से परिसर के भीतर और बाहर खड़े सभी वाहनों को हटाकर एक-एक कर जांच की गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। पूरे परिसर को घेराबंदी कर सील किया गया और कक्षों, गलियारों, पार्किंग व आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया। मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। अभी तक चली जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है।

धमकी सभी जजों के ई-मेल पर

बार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अनुसार, यह धमकी कई न्यायाधीशों के ई-मेल पते पर एक साथ भेजी गई थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोर्ट की कार्यवाही अस्थायी रूप से रोक दी गई और परिसर को खाली कराया गया।

प्रशासन अब ई-मेल की तकनीकी जांच के साथ-साथ भेजने वाले की पहचान में जुटा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |