मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

Cold Wave Alert: गया में कक्षा 5 तक स्कूल 7 जनवरी तक बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

On: Sunday, January 4, 2026 10:45 AM

गया जिले में लगातार जारी कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर  ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। विशेष रूप से सुबह और शाम के समय अत्यधिक ठंड के कारण छोटे बच्चों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

जिला अधिकारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि गया जिले के सभी सरकारी विद्यालय (प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र सहित), निजी विद्यालय और निजी कोचिंग संस्थानों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई 07 जनवरी 2026 तक स्थगित रहेगी।

कक्षा 6 से ऊपर की पढ़ाई सीमित समय में

आदेश के अनुसार, कक्षा 6 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। इस दौरान विद्यालयों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इन संस्थानों को मिली छूट

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि

  • सरकारी आवासीय विद्यालय,
  • बोर्ड परीक्षा के लिए संचालित विशेष कक्षाएं,

इस आदेश से पूरी तरह मुक्त रहेंगी और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।

5 जनवरी से लागू होगा आदेश

जिला प्रशासन की ओर से जारी यह आदेश 05 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा और 07 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। मौसम की स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

अभिभावकों से अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतें और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |