मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सोना लूटकांड में बड़ी कार्रवाई: गया जीआरपी थानाध्यक्ष गिरफ्तार, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में

On: Wednesday, December 31, 2025 5:32 PM

गया। हावड़ा–बीकानेर (ट्रेन संख्या 22307) में हुए एक किलो सोना लूटकांड में पुलिस ने निर्णायक कदम उठाते हुए गया जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को निलंबन के कुछ ही घंटों बाद थानाध्यक्ष को हिरासत में लिया गया। बुधवार देर शाम उन्हें पटना से गया लाया गया, जहां रेल न्यायालय में पेशी के बाद एसीजेएम-1 ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तकनीकी साक्ष्यों ने खोली पोल

तीन डीएसपी की एसआईटी जांच में मोबाइल टावर लोकेशन, सीडीआर और व्हाट्सएप चैट जैसे तकनीकी साक्ष्यों से थानाध्यक्ष की साजिश में भूमिका उजागर हुई। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया और गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

21 नवंबर की वारदात, ट्रेन से उतारकर की गई लूट

घटना 21 नवंबर की है। सोना व्यवसायी मनोज सोनी का कूरियर धनंजय शाश्वत कोलकाता से एक किलो सोना लेकर 22307 हावड़ा–बीकानेर एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहा था। सूचना मिलते ही गया जीआरपी के चार सिपाही और दो निजी लोग कोडरमा पहुंचे, ट्रेन में सवार हुए और गया जंक्शन से पहले कूरियर को जबरन उतारकर मारपीट की तथा सोने के बिस्किट छीन लिए।

निलंबन के बाद गिरफ्तारी, अब छापेमारी

जांच में संलिप्त पाए जाने पर थानाध्यक्ष समेत चार सिपाही—करण, अभिषेक, रंजय और आनंद मोहन—को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। गिरफ्तारी की पुष्टि रेल एसएसपी डॉ. इनामुल हक़ ने की। फिलहाल फरार चारों सिपाहियों, निजी व्यक्ति परवेज आलम और पूर्व चालक सीताराम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम | कोंच में लगातार दूसरे दिन नदी हादसा, एक और युवक डूबा | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर |