मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में कंबल वितरण, जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत

On: Tuesday, December 30, 2025 3:05 PM

गया। कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच के तत्वावधान में गया जिले के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत धरहरा कलां पंचायत के ग्राम रघवाचक में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत गरीब, लाचार एवं निःशक्त लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को राहत मिली।

कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच एक राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) है, जिसका संचालन दिल्ली से किया जाता है। संस्था पिछले कई वर्षों से देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों को निरंतर अंजाम दे रही है। विशेष रूप से शीतकाल में गरीब, असहाय और वंचित वर्ग के लोगों के बीच कंबल वितरण इसकी नियमित एवं सराहनीय पहल रही है। इसके साथ ही संस्था द्वारा समय-समय पर ग्रामीण एवं जरूरतमंद इलाकों में निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाए जाते हैं, जिनके माध्यम से स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

इसी क्रम में वर्ष 2025 में पहली बार गया जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में कंबल वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला प्रभारी आलोक कुमार एवं डॉ. तारकेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत ग्राम रघवाचक से की गई।

इस अवसर पर जिला प्रभारी आलोक कुमार ने कहा कि “संस्था का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। ठंड के मौसम में कंबल जैसी बुनियादी जरूरत उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। साथ ही, नियमित मेडिकल कैंप के जरिए जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना भी हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। हमारा प्रयास रहेगा कि गया जिले के हर प्रखंड और पंचायत में यह सेवाएं निरंतर पहुंचें।”

कार्यक्रम में दीपक कुमार, सुनील कुमार, प्रसाद यादव, संजय प्रसाद, राजकुमार प्रसाद तथा पियूष कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाई और वितरण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक सहयोग और स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाना है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा जताई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
फतेहपुर प्रखंड के रघवाचक गांव से गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था देवघर रवाना | गया के फतेहपुर में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहे 28 वर्षीय युवक की झुलसकर मौत | अब रिचार्ज वाले को कभी मत बताना अपना असली मोबाइल नंबर! BSNL का ‘कवच’ फीचर बना महिलाओं के लिए डिजिटल वरदान | फतेहपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 600 लीटर अवैध शराब के साथ 4 बाइक जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार | गया में खौफनाक वारदात: शराबी पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश | तेजस्वी के आरोपों पर LIB का ‘हल्ला बोल’: बेदाग IPS विकास वैभव पर ओछी सियासत बंद करे विपक्ष | संडेशवर के नवीन को मिला विशिष्ट रेल सेवा सम्मान | झारखंड से लाई जा रही 300 लीटर महुआ शराब जब्त. दो बाइक छोड़कर फरार हुए तस्कर | गया में साइबर माफिया पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, बंगाल के 9 नटवरलाल गिरफ्तार | बिहार में राशन वितरण सिस्टम का सर्वर बना ‘कैंसर’: धान रोपाई छोड़ घंटों इंतजार कर रहे गरीब, न मजदूरी मिल रही न राशन |