मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वज़ीरगंज में जीविका का रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला: 1872 युवाओं का पंजीकरण, 938 को मिला रोजगार प्रस्ताव

On: Tuesday, December 23, 2025 3:26 PM

गया। ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका द्वारा आज वजीरगंज में रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। यह मेला दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने युवाओं से अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप रोजगार चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में शामिल कंपनियां हाथों-हाथ ऑफर लेटर दे रही हैं, इसलिए युवाओं को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए।

मेले में कुल 1,872 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 938 युवाओं का चयन रोजगार हेतु प्रस्ताव पत्र (ऑफर लेटर) के लिए किया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण युवाओं ने DDU-GKY के अंतर्गत निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण तथा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से स्वरोजगार के लिए भी पंजीकरण कराया।

मेले में युवाओं को विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार अवसरों की जानकारी दी गई, वहीं स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं, प्रशिक्षण और परामर्श पर भी मार्गदर्शन किया गया। आसपास के प्रखंडों से आए युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने मेले की सफलता को और मजबूत किया।

मंच से प्रबंधक (रोजगार) विमलेश विक्रांत ने DDU-GKY के अंतर्गत उपलब्ध रोजगार अवसरों, प्रशिक्षण की प्रक्रिया और लाभों की विस्तृत जानकारी दी। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के साथ-साथ जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और DRCC ने भी स्टॉल लगाकर युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के लिए परामर्श प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख फुलवा देवी, प्रखंड पंचायत समिति सदस्य आनंद मिलिन, थानाध्यक्ष वज़ीरगंज सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जीविका की ओर से प्रखंड परियोजना प्रबंधक जुली कुमारी, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ पंकज कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक सत्येंद्र प्रसाद, संजय कुमार शर्मा, सामुदायिक समन्वयक रूबी कुमारी, मनोज कुमार, राजा लव, सोनी कुमारी सहित जीविका कैडर एवं दीदियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कुल मिलाकर, यह रोजगार-सह-मार्गदर्शन मेला ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रभावशाली पहल साबित हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |