मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रात में बाइक उड़ाने वाले चोर कैमरे में कैद, बेलागंज–चाकन्द क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाएं से हड़कंप

On: Tuesday, December 9, 2025 4:55 PM

गया। बेलागंज और चाकन्द थाना क्षेत्रों में इन दिनों बाइक चोरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में अज्ञात चोरों ने विकास शर्मा के घर के पास खड़ी बाइक को देर रात उड़ा लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि चोर लगातार सक्रिय हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है।

उधर, चाकन्द थाना क्षेत्र के महमुदाबाद गांव में भी बाइक चोरी की पुष्टि हुई है। चाकन्द थानाध्यक्ष शिवम कुमार के अनुसार पीड़ित मोहम्मद परवेज ने आवेदन दिया है। मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इसके अतिरिक्त लखनो गांव के मोहम्मद मुमताज और शादीपुर गांव के मोहम्मद सरफराज ने भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद इनके मामलों में भी एफआईआर दर्ज की जाएगी।

लगातार बढ़ रही चोरियों को देखते हुए पुलिस ने रात्रि गश्ती बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच को तेज किया है। थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराध ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |