मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2025: गया में शुरू होगी 6 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

On: Saturday, December 6, 2025 5:29 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम में इस वर्ष तीसरे डॉ. फरासत हुसैन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक किया जाएगा। आयोजन समिति ने इस बार टूर्नामेंट को और व्यापक स्वरूप देते हुए इसे 6 दिवसीय प्रतियोगिता के रूप में तैयार किया है। कुल आठ टीमें इस प्रतिष्ठित फुटबॉल आयोजन में भाग लेंगी, जिनमें गया जिले की चार टीमें तथा बिहार, झारखंड और बंगाल से चार बाहरी टीमें शामिल होंगी।

गया की चार चुनिंदा टीमों को मौका

स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले की इन चार टीमों को आमंत्रित किया गया है—

  • Magadh United Football Academy
  • फुटबॉल एकेडमी वाड़ा
  • हिंद स्पोर्टिंग क्लब
  • ग्राउंड 30 फुटबॉल अकैडमी (साथ ही बोधगया 11 के खिलाड़ियों को भी अवसर दिया जाएगा)

बाहरी राज्यों से मजबूत प्रतिस्पर्धा

टूर्नामेंट को आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए बाहरी टीमों को भी शामिल किया गया है।

  • झारखंड से 2 टीमें
  • पश्चिम बंगाल से 1 टीम
  • बिहार की 1 बाहरी टीम

आयोजन को सफल बनाने के लिए बैठक

प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता डॉ. एम. एन. अंजुम ने की। बैठक में आम सहमति बनी कि टूर्नामेंट को सफल और यादगार बनाने के लिए शहर के बिजनेसमैन, बिल्डर, डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। समिति ने स्थानीय समाज से सहयोग की अपील भी की।

बैठक में शामिल प्रमुख लोग

बैठक में संरक्षक डॉ. एम. ए. अंजुम के अलावा—
खतीब अहमद, मसूद अख्तर, जावेद अख्तर, हाफिज हसन साहब, राजू भाई, प्रकाश सोलंकी, सैयद नियाजउद्दीन और विश्वजीत चौधरी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव और सहयोग का आश्वासन दिया।

खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

आयोजकों का कहना है कि यह टूर्नामेंट गया और आसपास के युवाओं के लिए एक मजबूत मंच सिद्ध होगा, जहां वे अपने कौशल को बड़े स्तर पर प्रदर्शित कर सकेंगे। बाहरी प्रदेशों की टीमों के आने से प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
आईजी विकास वैभव का गया के बाद जहानाबाद में बड़ा एक्शन: एक ही दिन में दो थानों पर गिरी गाज, जीरो टॉलरेंस नीति से पुलिस महकमे में हड़कंप | मगध IG विकास वैभव का बड़ा एक्शन: बांकेबाजार थानाध्यक्ष मंटु कुमार निलंबित; पीड़ित पर ही बना रहे थे ₹4 लाख का दबाव, गाड़ी भी अवैध रूप से की थी जब्त | ब्रेकिंग न्यूज: गया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, ₹9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगेहाथ गिरफ्तार | फतेहपुर में सर्पदंश से महिला की मौत: झाड़-फूंक के चक्कर में गंवाई जान, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया | बेलागंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: बीमारी का इलाज कराने गई महिला के घर से लाखों के जेवरात पार, इलाके में दहशत | राजस्थान का दूल्हा… बिहार की ‘लुटेरी दुल्हन’; सात फेरे लेते ही नगदी-जेवर लेकर पूरा परिवार रफूचक्कर! | गया के लाल मेजर आशीष कुमार को राष्ट्रपति ने दिया ‘शौर्य चक्र’, कोंच सहित पूरे मगध में जश्न का माहौल | जिस टूटी झोपड़ी में भीगती रही मां की लाश, उसी खंडहर में अब बनेगा ‘महल’; बिहार के नवादा की इस झकझोर देने वाली खबर के पीछे की पूरी कहानी | बाराचट्टी में पारिवारिक कलह ने ली विवाहिता की जान; जहर खाने से मौत, ससुराल वाले घर छोड़कर फरार | बेलागंज में आसमानी बिजली का कहर: ठनका गिरने से किसान की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा |