मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस की 600 स्क्वायर फीट जमीन पर रेलवे की कार्रवाई शुरू, 32 साल बाद केस में विजय

On: Saturday, December 6, 2025 4:39 PM

रिपोर्ट: देवब्रत मंडल

गया। स्टेशन रोड स्थित रीगल रेस्ट हाउस के एक हिस्से पर शुक्रवार से रेलवे प्रशासन द्वारा कब्जा खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई उस भूमि को लेकर की जा रही है, जो रेलवे की बताई गई है और जिस पर पिछले 32 वर्षों से कानूनी विवाद चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, रीगल रेस्ट हाउस के भवन का लगभग 600 स्क्वायर फीट हिस्सा रेलवे की भूमि पर स्थित है। यह जमीन रेस्ट हाउस संचालक को पूर्व में लीज पर दी गई थी, जिसकी अवधि वर्ष 1993 में समाप्त हो गई थी। लीज खत्म होने के बाद रेलवे ने जमीन खाली करने का निर्देश दिया, लेकिन रेस्ट हाउस के मालिक ने इस आदेश के खिलाफ सिविल कोर्ट में अपील दायर कर दी। मामला सिविल अपील वाद संख्या 9/1993 के रूप में न्यायालय में लंबित रहा।

लगभग तीन दशक तक चली सुनवाई के बाद 20 नवंबर 2025 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने फैसला रेलवे के पक्ष में सुनाया। फैसले के बाद 27 नवंबर को पूर्व मध्य रेल, गया के सहायक मंडल अभियंता द्वारा रेस्ट हाउस संचालक को नोटिस जारी किया गया, जिसमें 30 नवंबर तक रेलवे भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि समय सीमा बीतने के बाद रेलवे प्रशासन अवैध कब्जा हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई करेगा।

निर्धारित समय सीमा के बावजूद जमीन खाली न करने पर रेलवे ने आखिरकार शुक्रवार को कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश और पूर्व में जारी प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि मामला तीन दशक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अपने निष्कर्ष पर पहुंचा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश तेज | रेलकर्मियों की बड़ी जीत, रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित | डीडीयू मंडल का कमाल: कबाड़ बेचकर रेलवे ने की ₹80 करोड़ की बंपर कमाई, ‘वेस्ट टू वेल्थ’ के लक्ष्य को किया हासिल | मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ कल, यातायात व्यवस्था को लेकर रूट चार्ट जारी; कई रास्ते रहेंगे बंद | शहीद रंजीत यादव अमर रहे! संडेश्वर के वीर सपूत की याद में भावुक हुआ फतेहपुर, चौक और प्रवेश द्वार के नामकरण का प्रस्ताव पारित | नालंदा में सेवा की ऐसी मिसाल जिसे देख दुनिया रह गई हैरान! जर्जर झोपड़ी की जगह खड़ा हो गया ‘सुदामा का महल’, बेबस मां की आंखों में छलके सुख के आंसू | गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म और फर्जीवाड़े का आरोपी मानवेंद्र कृष्ण भारत गिरफ्तार | बिहार म्यूजियम में ‘बोधगया ग्लोबल डायलॉग’ का सफल समापन: छायाकार रूपक सिन्हा की तस्वीरों ने मोह लिया सबका मन | पुरूषोतम एक्सप्रेस में यात्री की मौत, गया रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव | ऑनलाइन कोचिंग से छात्रों का शैक्षणिक विनाश, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: रौशन कुमार |