मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

24 घंटे में दो बड़े छापे: सिंधूगढ़ पुलिस ने देसी–विदेशी शराब तस्करों का खेल खत्म किया, 3 तस्कर गिरफ्तार

On: Friday, December 5, 2025 1:24 PM

रिपोर्ट: प्रेमचंद कुमार

सिंधूगढ़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए ALTF बोधगया की टीम के साथ संयुक्त रूप से मटगढ़ा जंगल के रास्ते हो रही विदेशी शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया। संयुक्त अभियान के दौरान टीम ने 94.215 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।

कार्रवाई में पुलिस ने दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि शराब परिवहन में उपयोग की जा रही तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। बरामद विदेशी शराब विभिन्न ब्रांड की बताई जा रही है, जिसे अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किए जाने की योजना थी।

थाना अध्यक्ष नीलेश कुमार ने बताया कि तस्करी का यह नेटवर्क जंगल के सुनसान रास्ते का उपयोग कर शराब की आवाजाही करता था। गुप्त सूचना मिलते ही ALTF बोधगया और सिंधूगढ़ थाना की टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और तस्करों को दबोच लिया।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।

एक दिन में दो बड़ी कामयाबी: देसी शराब और विदेशी शराब—दोनों तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का करारा प्रहार

गुरुवार को जब्त 8 बाइक सहित शराब की जखीरा

इससे पहले सिंधूगढ़ थाना पुलिस ने एक दिन पूर्व गुरुवार को भँवारी–कर्मा रोड से लगभग 1400 लीटर अवैध देसी शराब, 8 मोटरसाइकिल और एक तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता अर्जित की थी। अब मटगढ़ा जंगल में विदेशी शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान में मिली यह दूसरी बड़ी सफलता है।

लगातार हुई इन दो प्रमुख कार्रवाइयों ने अवैध शराब कारोबार से जुड़े नेटवर्क को तगड़ा झटका दिया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के किसी भी रूप में परिवहन या बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |