मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर के चर्चित शिवम हत्याकांड का फरार आरोपी नित्यानंद गिरफ्तार, लोकेशन ऑन होते ही पुलिस ने दबोचा

On: Tuesday, December 2, 2025 5:12 PM


फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव में 12 सितंबर को हुए चर्चित शिवम हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता पुलिस को मंगलवार को मिली है। करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी नित्यानंद कुमार को पुलिस ने उसके गांव पोवा से गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल ऑन होते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे

वजीरगंज कैंप डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि हत्याकांड के बाद से ही नित्यानंद लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था।
सोमवार को वह कहीं बाहर भागने के इरादे से पहाड़पुर स्टेशन पहुंचा था, लेकिन ट्रेन छूट जाने के बाद वापस घर लौट गया।
मंगलवार को जैसे ही उसने अपना मोबाइल ऑन किया, पुलिस उसके लोकेशन ट्रैक कर तुरंत उसके घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

हत्याकांड में निभाई थी ‘लाइनर’ की भूमिका

डीएसपी ने बताया कि नित्यानंद ने शिवम हत्याकांड में अपराधियों के लिए लाइनर की भूमिका निभाई थी, यानी वह घटनास्थल की स्थिति, आवागमन और गतिविधियों की जानकारी मुख्य आरोपियों को देता था। इसी वजह से वह घटना के बाद से फरार था।

क्या था मामला?

12 सितंबर की रात राघोपुर गांव के पास बदमाशों ने 17 वर्षीय शिवम के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि अपराधियों का निशाना शिवम का चचेरा भाई सागर था, लेकिन गलतफहमी में शिवम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात के सात दिन के भीतर मुख्य आरोपी राजा यादव, रामप्रवेश यादव और धर्मवीर पासवान को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया था। अब नित्यानंद की गिरफ्तारी के साथ इस हत्याकांड में चारों आरोपी पुलिस की पकड़ में आ चुके हैं, जबकि अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस | संडे स्पेशल: ट्रेनों में यात्रियों का सामान नहीं सुरक्षित, गया से जुड़े रेलखंडों में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी |