मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में तेज रफ्तार हाईवा ने ली एक युवक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती

On: Friday, November 7, 2025 4:39 PM

गया: राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर शुक्रवार की देर शाम चाकंद थाना क्षेत्र के चमंडी गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बेलागंज थाना क्षेत्र के रौना गांव निवासी मिथलेश ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना ठाकुर और राजेंद्र प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र बिक्रम कुमार बाइक से गया शहर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चमंडी गांव के पास एनएच-22 पार करते वक्त उनकी बाइक एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मुन्ना ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चाकंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH), गया भेज दिया। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए जेपीएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक व घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हाईवा वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। यह सड़क हादसा फिर एक बार तेज रफ्तार और लापरवाही की भयावह तस्वीर सामने लाया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज में फर्जी बालू चालान गिरोह का पर्दाफाश: खनन विभाग ने सरगना को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में उपकरण बरामद | ✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि | गयाजी के विकास को नई ऊंचाई देंगे सड़क और हवाई अड्डा विस्तारीकरण प्रोजेक्ट, जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश | गया-पटना NH पर भीषण सड़क हादसा: फतेहपुर मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पैदल व्यक्ति को रौंदा, मौत | झारखंड से लापता 10 बिरहोर जनजाति के बच्चे बिहार में मिले, तकनीकी और त्वरित समन्वय से मिली सफलता | गयाजी: डीएम शशांक शुभंकर ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण; मायापुर में 56 एकड़ में आकार ले रहा बिहार का पहला ‘मिलेट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस | गया में तीन दिवसीय ‘अभिव्यंजना’ कला प्रदर्शनी का भव्य समापन, प्रतिभाओं ने बिखेरा कला का जादू | सिन्धुगढ़ थाना प्रभारी पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लगाया मारपीट का आरोप, SSP से शिकायत | अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम |