मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रोड, पुल व सिंचाई की समस्या को लेकर गया के टिकारी में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का किया ऐलान

On: Saturday, October 11, 2025 4:28 PM

टिकारी संवाददाता: चुनाव की डुगडुगी बजते ही कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याओं को लेकर लोग मुखर होकर आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को गया जिले के टिकारी विधानसभा क्षेत्र के सिमुआरा पंचायत अंतर्गत गुलरियाचक गांव में रोड, पुल एवं सिचाई की समस्या को लेकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। रोड नही तो वोट नही, पुल नही तो वोट नही आदि स्लोगन लिखी तख्ती व बैनर के साथ गांव से नारेबाजी करते हुए ग्रामीण मुख्य सड़क तक आए और अपनी मांग के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हमारे गांव से विकास गायब हो गया है। गांव जाने वाला संपर्क मार्ग महीनों से पानी में डूबा है।

इस कारण अस्मशान घाट होकर लोगों को आना जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार सिचाई का साधन नही होने से किसान परेशान है। चुनाव में वोट मांगने आते है तो समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देकर वोट ले लेते हैं। लेकिन उसके बाद आश्वासन याद कराने पर भी पांच वर्ष विकास के नाम पर धोखा और अंधकार में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार एक स्वर से यह निर्णय लिया गया है कि जबतक हमारे गांव में उक्त समस्याओं का समाधान नही होगा हमलोग वोट बहिष्कार के निर्णय पर कायम रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |