मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पूर्णिया में बड़ा रेल हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आए पांच युवक, चार की मौत

On: Friday, October 3, 2025 7:20 AM

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा रेल हादसा हो गया। जोगबनी रेलखंड पर कसबा स्टेशन गुमटी के नजदीक सुबह लगभग चार बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने पांच युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी युवक दशहरा मेला देखकर देर रात रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल ही पूर्णिया की ओर लौट रहे थे। अंधेरे और नींद के कारण उन्हें सामने से आ रही ट्रेन का आभास नहीं हो सका और देखते ही देखते हादसा हो गया।

तीन की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

तेज रफ्तार ट्रेन की टक्कर से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। दो घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवक की मौत हो गई। फिलहाल एक गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार जारी है।

पुलिस-आरपीएफ मौके पर तैनात

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |