मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज़: तीन किशोरियां फल्गु नदी में डूबीं, दो सुरक्षित बचाई गईं, एक की मौत – तलाश जारी

On: Thursday, October 2, 2025 3:59 PM

बेलागंज । बेलागंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर फल्गु नदी में गुरुवार को मवेशी चराने गई तीन किशोरियां अचानक गहरे पानी में फंसकर डूब गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दो किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रहे। हालांकि, एक किशोरी की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी गजानंद मेहता और थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान को तेज कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार शाम तक लापता किशोरी की तलाश जारी थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण बड़ी संख्या में नदी किनारे जुटकर खोज अभियान में सहयोग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |