मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तीर्थयात्रियों की सेवा में आगे रहे टिकारी के स्काउट-गाइड, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

On: Saturday, September 27, 2025 5:05 PM

टिकारी संवाददाता: जिला पदाधिकारी गया जी के आदेशानुसार बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड गया जी के तत्वाधान में 15 दिनों तक लगातार पितृ पक्ष मेला सेवा शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें भारत स्काउट और गाइड गया जी द्वारा करीब 200कैडेट को पितृ पक्ष मेला में सेवा करने हेतु लगाया गया था इस सेवा शिविर में दूर-दूर से आए हुए तीर्थ यात्रियों को स्काउट गाइड द्वारा आवश्यकता अनुसार सेवा कार्य प्रदान किया गया सेवा शिविर में सेवा देने वाले स्काउट गाइड को जिला पदाधिकारी गया जी द्वारा हरिदास सेमिनरी प्लस टू उच्च विद्यालय गया जी में समान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के सभी स्काउट गाइड को सम्मानित किया गया इस सेवा शिविर में सबसे ज्यादा स्काउट गाइड टिकरी अनुमंडल के थे जिसमें प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय टेकरी प्रकाश विद्या मंदिर टिकरी एवं राज इंटर कॉलेज टेकारी के स्काउट गाइड का सहयोग सराहनीय रहा।

अनुमंडल स्तर पर एवं विद्यालय स्तर पर स्काउट गाइड का समान समारोह का आयोजन प्रकाश विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय टेकरी के परागण में किया गया यह कार्यक्रम जिला संगठन आयुक्त गोपाल कुमार के देखरेख में किया गया जिसमें स्काउट मास्टर प्रकाश विद्या मंदिर के विनोद कुमार यादव एवं बालिका उच्च विद्यालय से रंजीत कुमार एवं टिकारी राज इंटर कॉलेज से डॉक्टर कलीमुद्दीन अंसारी आदि के द्वारा पितृ पक्ष मेला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्काउट गाइड को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रियांशु कुमारी, प्रतिज्ञा कुमारी, सोनाली कुमारी, रागिनी कुमारी, चांदनी खातून, मनीषा कुमारी, रिया कुमारी, प्रिंसी गुप्ता, खुशबू कुमारी, सूरज कुमार, रौनक कुमार, शुभम कुमार इत्यादि उपस्थित थे ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव: विकास के दावों के बीच कुर्सियां रहीं खाली, पूर्व लोकायुक्त ने जताई कड़ी नाराजगी | गया के बेलागंज में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 21 वर्षीय युवक की मौत, सोनपुर गांव में पसरा मातम | फतेहपुर में 4 जिंदगियां बचाने वाले बच्चे बने रियल हीरो, गया डीएम ने साहसिक कार्य के लिए किया सम्मानित | डीडीयू जंक्शन पर बेपटरी हुई दानापुर-पुणे एक्सप्रेस, मच गई चीख-पुकार! जानिए रेलवे के इस मेगा मॉकड्रिल का पूरा सच | कोंच की बेटी रूना ने एथलेटिक्स में लहराया परचम, 5000 मीटर में जीता रजत तो 1500 मीटर में हासिल किया कांस्य पदक | गया पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का बेलागंज में जोरदार स्वागत, 25 अक्टूबर को पटना चलने की अपील | बाबा कोटेश्वर नाथ दशहरा महोत्सव कल से, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटन; जुटेंगे कई दिग्गज नेता और कलाकार | गया में बिजली बिल बकायेदारों पर गिरेगी गाज! दो महीने बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन, मीटर रीडरों पर भी सख्ती | दिवाली से पहले रेल कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले: डीडीयू मंडल ने 24 घंटे के भीतर जारी किया 23.88 करोड़ का बंपर बोनस | गया में सौर ऊर्जा क्रांति: मानपुर के सकरदास नवादा में 2 मेगावाट का सोलर प्लांट शुरू, पीएम-कुसुम योजना से रोशन हुआ इलाका |