मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

स्वच्छता पखवाड़ा: टिकारी के आदर्श मध्य विद्यालय में निबंध में स्वीटी, पेंटिंग में राजदा प्रथम

On: Saturday, September 27, 2025 4:58 PM

टिकारी संवाददाता: 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को आदर्श मध्य विद्यालय टिकारी में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बाद जारी परिणाम में निबंध प्रतियोगिता में अष्टम वर्ग की स्वीटी कुमारी प्रथम, खुशी कुमारी द्वितीय तथा लवकेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में राजदा प्रवीण प्रथम, पलक कुमारी द्वितीय और शालिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक वर्मा ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विद्यालय परिसर की साफ सफाई, वर्ग कक्षों की साफ सफाई, रसोईघर, पानी पीने की जगह की साफ सफाई, हाथ धुलाई, स्वच्छता शपथ ग्रहण, पेंटिंग, निबंध, वाद विवाद, जागरूकता रैली आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज | गया जंक्शन पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: राजधानी एक्सप्रेस के AC कोच में 7 लाख के गांजे के साथ युवती गिरफ्तार |