मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 10 लोग घायल, 6 बच्चे शामिल

On: Monday, September 22, 2025 5:32 PM

गया। डोभी सड़क मार्ग पर पाली गांव के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों में छह छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मेन थाना क्षेत्र के आढ़पुर गांव से मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मकरपुर गांव में जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान पाली गांव के पास सामने से आ रही बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में घायल आरती कुमारी, रूचि देवी, रंजू देवी, आरती देवी सहित छह बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। वहीं, आरती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि अब तक थाने में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी: अधिवक्ता को हथकड़ी लगाने पर भड़का आक्रोश, बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार | औरंगाबाद से अगवा 4 साल का मासूम गया से सकुशल बरामद, महिला गिरफ्तार; IG विकास वैभव ने किया बड़ा खुलासा | चंद रुपयों के लालच में दोस्त का अपहरण और फिर…! गया के शेरपुर हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा | अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर गया संग्रहालय में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | गुरपा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 8 बाइकों पर लदी भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब जब्त | बिहार के लेनिन’ बाबू जगदेव प्रसाद की बायोपिक 29 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज, दो सौ कलाकारों ने जीवंत किए इतिहास के पन्ने | जहानाबाद में दोस्ती शर्मसार: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, दोस्तों पर ही लगा हत्या का सनसनीखेज आरोप | गया: राजा बिगहा के पास अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल को उड़ाया, कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित | ब्रेकिंग न्यूज: सासाराम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में लगी आग, पटना जा रहे यात्रियों में मची अफरा-तफरी | बेलागंज थाना घेराव की सूचना से मचा हड़कंप: कई थानों की पुलिस के साथ पहुंचे लॉ एंड ऑर्डर DSP, जानें क्या है पूरा मामला |