मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-कोडरमा रेलखंड पर लैंडस्लाइड, बाल-बाल बची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, तीन घंटे ठप रहा परिचालन

On: Tuesday, September 16, 2025 4:51 PM

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दस मिनट की देरी से बड़े हादसे से बची

गया। गया-कोडरमा रेलखंड के बसकटवा और नाथगंज स्टेशन के बीच मंगलवार की दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। दोपहर करीब 1:30 बजे घाट सेक्शन में भारी बारिश के कारण पहाड़ से मिट्टी, चट्टान और पेड़ की टहनियां अचानक डाउन लाइन पर आ गिरीं। घटना के समय गनीमत रही कि कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गुजर रही थी।

ट्रैकमैन ने फौरन इस घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी। सुरक्षा के मद्देनज़र तत्काल परिचालन रोक दिया गया और गंझडी से राहत एवं बचाव टीम मौके पर भेजी गई। आरपीएफ भी घटनास्थल पर मुस्तैद रही। रेलकर्मी ट्रैक पर जमा मलबा हटाने में जुटे और करीब साढ़े चार बजे के बाद ही परिचालन बहाल किया जा सका। इस दौरान तीन घंटे तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।

बाल-बाल बची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस इस हादसे की चपेट में आ सकती थी। ट्रेन 1:35 बजे बसकटवा होकर गुजरने वाली थी, लेकिन पहाड़पुर स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से करीब दस मिनट की देरी से पहुंची। इसी देरी की वजह से बड़ा हादसा टल गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही ट्रेन को गुरपा और बसकटवा के बीच रोक दिया गया।

विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं अन्य ट्रेनें

लैंडस्लाइड की वजह से कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। राजगीर-कोडरमा एक्सप्रेस गुरपा में, आरा-रांची एक्सप्रेस पहाड़पुर में, जबकि कोसी-हटिया एक्सप्रेस गया स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों को तीन घंटे तक इंतज़ार करना पड़ा, लेकिन मलबा हटने और ट्रैक क्लियर होने के बाद सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया जंक्शन: संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त फिसला वृद्ध यात्री, प्लेटफॉर्म-ट्रेन के बीच गिरा, यात्रियों ने बचाई जान, RPF नदारद | ब्रेकिंग न्यूज: गया जंक्शन पर वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने के क्रम एक वृद्ध यात्री गंभीर रूप से हुआ घायल | ट्रेनें बनीं अपराधियों का अड्डा: जून में डीडीयू-धनबाद मंडल में चोरी-छिनतई की मानो बाढ़ आई, प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्री असुरक्षित | बिजहरा गांव में स्वर्गीय गुलबनी देवी की श्रद्धांजलि सभा एवं सामूहिक भोज का आयोजन | महिला की मौत के बाद सीएचसी में बवाल, परिजनों ने एंबुलेंस में की तोड़फोड़ | गया: भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर शिक्षक की मौत, परिजनों में कोहराम; छह माह पहले ही हुई थी शादी | सुना है खुदा पत्थरों में नहीं इंसानों में रहता है… गया के डॉ. विनोद मंडल की इस कहानी को पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा! | मगध लाइव न्यूज़ के पत्रकार महताब अंसारी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर | गया: किलकारी समर कैंप ‘चक धूम-धूम’ का रंगारंग समापन, बच्चों ने लोक नृत्यों से बांधा समां | मुहर्रम को लेकर कोंच थाना में शांति समिति की बैठक, दसवीं मुहर्रम पर बुधवार को निकलेगा अखाड़ा जुलूस |