मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के नीरज कुमार आजाद विश्व हिंदी रत्न की मानद उपाधि से हुए सम्मानित

On: Sunday, September 14, 2025 4:52 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी शहर के रहने वाले शिक्षक नीरज कुमार आजाद को विश्व हिंदी रत्न की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। उन्हें यह उपाधि देवनागरी लिपि के संरक्षण, हिंदी भाषा साहित्य के विकास में अमूल्य योगदान देने के लिए दिया गया है। नेपाल सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विश्व हिंदी कविता प्रतियोगिता 2025 में लगभग पन्द्रह हजार साहित्यकारों ने हिस्सा लिया था जिसमें आज़ाद की कविता को उत्कृष्ट घोषित किया गया। यह भी बता दें कि वर्तमान में आज़ाद जिले के मानपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, उसरी में बतौर हिंदी स्नातकोत्तर प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। विदित हो कि आज़ाद शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिये पूर्व में भी कई प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। इनकी कई रचनायें देश-विदेश की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज़: मतासो में 11 वर्षीय बालक का संदिग्ध अवस्था में पोखर से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस | मोबाइल की एक तस्वीर ने खोला राज, छापेमारी में सिक्सर समेत हथियार बरामद | चार पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान | 12 दिन बाद भी नहीं मिला नौलेश, बेटे की तलाश में सूरत से गांव पहुंचे पिता | क्या आपमें है हुनर? गया की दीवारों पर उकेरे जाएंगे आपके चित्र, डीएम खुद देंगे नकद इनाम; पढ़ें ‘पेंट द सिटी’ की पूरी डिटेल | मगध IG विकास वैभव की फटकार के बाद जागी फतेहपुर पुलिस, ‘डायन’ बताकर वृद्धा और गर्भवती बहू को पीटने के मामले में FIR दर्ज | फतेहपुर में डायन बताकर 60 वर्षीय वृद्धा और गर्भवती बहू को सरेआम पीटा, 6 दिन बाद भी FIR नहीं; न्याय के लिए मगध IG विकास वैभव के दरबार पहुंची पीड़िता | कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सुलेबट्टा में श्री राधा कृष्ण समिति का गठन, सैकड़ों युवाओं की मौजूदगी में बनी रणनीति | बच्चों को नहीं मिली किताबें, विद्यालय से पुस्तकें हटाने का वीडियो वायरल | मजदूरी कर घर लौटने की थी तैयारी, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत |